फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कूड़ा प्रबंधन ठीक नहीं, चार सोसाइटियों पर 2.40 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कूड़ा प्रबंधन की व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर शुक्रवार को चार सोसाइटियों पर 2.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। टीम ने सेक्टर टेकजोन-4 स्थित जेएम फ्लोरेंस, गैलेक्सी वेगा, आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरिस होम, आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी में कूड़े का प्रबंधन देखा जो ठीक नहीं मिला। इस पर टीम ने जेएम फ्लोरेंस पर 20,200 रुपये, गैलेक्सी वेगा सोसाइटी पर 40 हजार रुपये, आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टैरेस होम पर 20,200 रुपये और आम्रपाली लेजर वैली सोसाइटी पर 1.61 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आम्रपाली लेजर वैली के स्टाफ ने चालान रिसीव नहीं किया। यहां टीम ने सोसाइटी के गेट पर चस्पा कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें