ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट महागुन मंत्रा एक के बेसमेंट में कूड़ा कई दिनों तक नहीं उठाएं जाने के कारण निवासियों को परेशानी हो रही है। निवासियों का आरोप है कि कूड़े को चार चार दिन तक उठाया नहीं जा रहा है।
निवासी जेपी पांडेय ने बताया कि बेसमेंट के 20 मीटर की दूरी पर लिफ्ट है। वहां पर लोग खड़े नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई दिनों से शिकायत की जा रही है। उसके बाद भी हालात में कोई बदलाव नहीं आए हैं। सोसाइटी में बदबू के कारण लोगों का रहना मुसीबत बना है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि मेंटेनेंस विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि कूड़े का निस्तारण नहीं होने से सोसाइटी में बीमारी फैल रही है। ब्यूरो