ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर डेल्टा-1 में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी बार-बार खराब होने से दो दिन से सफाई व्यवस्था ठप है। नियमित सफाई नहीं होने से लोग घरों का कूड़ा सेक्टर में इधर-उधर फेंकने को मजबूर हैं। इससे जगह-जगह गंदगी फैल रही है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी के अनुसार, गाड़ी बार-बार खराब होने की शिकायत पहले भी स्वास्थ्य विभाग से की जा चुकी है।