दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के रामगढ़ के समीप रैपीडो ऑटो चालक के साथ गाली गलौज कर मारपीट की गई । प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद संभल के घोसली गांव निवासी ललतेश ऑटो चालक हैं। वह ऑटो रैपीडो बुकिंग कर चलाते हैं । 22 नवंबर को वह रैपीडो बुक करके कासना से बादलपुर जा रहे थे । रास्ते में रामगढ़ में एक व्यक्ति ने आवाज लगाकर ऑटो रुकवाया और बैठकर दादरी जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा वह सवारी लेने जा रहे हैं वह आपको नहीं बैठा सकता। इस बात को लेकर गाली गलौज कर मारपीट की गई । विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी । पीड़ित ने इस मामले में रामगढ़ गांव निवासी रविंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।