फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाल्मीकि तालाब पर कूड़ा गंदगी और बेसहारा पशुओं के घूमने से नागरिक परेशान

Fri, 24 Oct 2025 12:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
मेरी आवाज सुनो-कैराना में वाल्मीकि तालाब पर फैली गंदगी और कूड़ा-संवाद
विज्ञापन
कैराना। कोतवाली के बराबर में मायापुर रोड पर वाल्मीकि तालाब स्थित है। समय के साथ-साथ तालाब तो लुप्त होता जा रहा है। यहां पर जिधर देखो गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हैं। गंदगी और कूड़े के देर में हर समय बेसहारा पशु घूमते रहते हैं। गंदगी और कुढों के ढेर से उठने वाली बदबू से आसपास के लोगों को जीना दूभर हो रहा है। कई बार नगर पालिका के साथ ही उच्चाधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यहां तालाब तो सिर्फ कागजों में रह गया है। शहर के मध्य में यहां पर जगह जगह कुड़े के ढेर से की समस्या बनी है। अगर मेहमान भी आते हैं तो उनको भी यहां के हालात देखकर बुरा लगता है।
-तालाब के पास ही रहने वाले ललित चौहान ने बताया कि कई बार नगर पालिका के साथ ही जिलाधिकारी को शिकायत भी की जा चुकी है। रात में सोते समय बदबू के साथ ही मच्छर भी परेशान करते हैं। लेकिन नगर पालिका इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

-तालाब के सामने रोटी बनाने वाले दुकानदार वसीम ने बताया कि यहां पर हर समय बदबू के कारण जीना दुश्वार हो रहा है। इस महंगाई के जमाने में कहीं हो और भी दुकान नही की जा सकती। प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए।
-परचून की दुकान करने वाले मोहम्मद सुफियान ने बताया कि तालाब पर गंदगी के साथ ही आवारा पशु घूमते रहते हैं। हर समय बदबू में रहना उनकी मजबूरी बन गया है। कई बार पालिका अध्यक्ष को शिकायत भी की है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
-तालाब के सामने रहने वाले सैफ चौधरी ने बताया कि उनका यहां गंदगी के सामने और बदबू में रहना मजबूरी बन गई है। जब मेहमान घर पर आते हैं तब बहुत बुरा लगता है। रात में मच्छर सोने भी नहीं देते। नगर पालिका को यहां पर जल्द से जल्द सफाई करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें