फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रंग बिरंगे फूलों और झालरों से सजेंगे गणपति के पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। गणेश चतुर्थी का पर्व नजदीक आते ही शहर में माहौल भक्तिमय होने लगा है। सोसाइटियों में भगवान गणपति के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस बार आयोजन को और भी भव्य बनाने के लिए सोसाइटियों में आकर्षक पंडाल सजाए जा रहे हैं। पंडालों में रंग-बिरंगी लाइटिंग, सजावट और विभिन्न थीम पर आधारित मंच तैयार किए जा रहे हैं, जहां गणपति बप्पा विराजमान होंगे।

सेक्टर 26 स्थित कालीबाड़ी मंदिर के परिसर में भी विशेष आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति के पदाधिकारी अनुपन बनर्जी ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसी तरह सेक्टर 110 स्थित लोट्स पनाश सोसाइटी में विशेष झांकियां और शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी। गणपति विसर्जन के लिए पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए कृत्रिम तालाब और इको-फ्रेंडली मूर्तियों का भी उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ग्रेटर नोएडा स्थित अजनारा ली गार्डन सोसाइटी में आयोजनकर्ता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके यहां करीब 7 फीट की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसी तरह सेक्टर-12, 22, 50, 75, 137 समेत अन्य सोसाइटियों में इस बार बड़े स्तर पर आयोजन की योजना बनाई गई है। आयोजकों का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी गणेशोत्सव लोगों को जोड़ने और सामुदायिक एकता का संदेश देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें