फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गांजा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। दिल्ली से गांजा लाकर शहर में बेचने वाले एक तस्कर को कोतवाली फेज वन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को उसे सेक्टर-3 से दबोच लिया। उसके पास से तीन किलो 445 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान बिहार के भागलपुर निवासी शेखर हरी के रूप में हुई है। वह सेक्टर-नौ के जेजे कॉलोनी में किराये पर रह रहा है। उसके खिलाफ चार केस फेज वन थाने में दर्ज हैं। पूर्व में भी वह जेल जा चुका है। आरोपी से गांजा खरीदने वाले ग्राहकों का भी पता लगाया जा रहा है। उसने बताया कि वह गांजे की पुड़िया बनाकर कॉलेजों और कंपनियों के आसपास बेचता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें