फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 25 हजार का इनामी गांजा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 पुलिस ने सोमवार को गोपनीय सूचना के आधार पर 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात गांजा तस्कर को सेक्टर-138 के पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव लखनावली के बिजेन्द्र (42) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 900 ग्राम गांजा और 1.40 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। एसएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सूरजपुर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। आरोपी गांजा तस्करी के एक मामले में वांछित चल रहा था। वह एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट, धोखाधड़ी, चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट जैसे 11 संगीन मुकदमों में वांछित रहा है। आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें