फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ग्रेटर नोएडा के फ्लैट में अवैध गांजा की खेती, अपार्टमेंट में फसल उगा इंटरनेट पर ऐसे करता था सौदा और सप्लाई

Tue, 12 Nov 2024 02:10 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में एक अपार्टमेंट के फ्लैट में गांजा की अवैध खेती करने का मामला सामने आया है। आरोपी इंटरनेट के जरिए सप्लाई और सौदा करता था। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।
विज्ञापन
फ्लैट में गांजा की खेती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फ्लैट में गांजे की खेती मिलने से हड़कंप मच गया है। फ्लैट में उन्नत तकनीक से गांजे की खेती की जा रही थी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा की पार्श्वनाथ सोसाइटी में बीटा 2, इकोटेक 1, नारकोटिक्स कंट्रोल पुलिस ने एक फ्लैट में अवैध गांजे की खेती का पर्दाफाश किया है। सोसायटी के टावर नंबर 5 फ्लैट नंबर 1001 में उन्नत किस्म के गांजे की खेती की जा रही थी।



टीम ने मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने फ्लैट में उन्नत तकनीक से गांजे की खेती का इंतजाम कर रखा था और इसकी सप्लाई डार्क वेब के जरिए कर रहा था। 
विज्ञापन


इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फ्लैट से गांजे के कई पौधे और खेती में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरण बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांजे की इस खेती से बड़े पैमाने पर काले धन की कमाई कर रहा था। 
विज्ञापन

आरोपी राहुल ग्राहकों से संपर्क और सौदे के लिए डार्क वेब का सहारा लेता था। इसी वजह से आरोपी पुलिस की नजरों से बच रहा था। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि कहीं और भी इस प्रकार की गतिविधियों में अन्य लोग शामिल तो नहीं हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार है जब इतनी उन्नत तकनीक से फ्लैट में गांजे की खेती पकड़ी गई है। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें