फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जालंधर के लिए.... चार आरोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा (मेरठ)। पुलिस ने चार आरोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपी अकबर बंजारे के भाई शमीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुकदमे में नामजद दो आरोपी फरार हैं, जबकि एक आरोपी जेल में बंद है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बीके त्रिपाठी ने बताया पूर्व में मारे गए अकबर बंजारा का भाई शमीम व बाबू खान निवासी फलावदा, इकबाल निवासी संभलहेडा, रंजीत छिपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे में नामजद आरोपी शमीम बंजारे को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुकदमे में नामजद आरोपी रंजीत छिपी गोकशी के मामले में जेल में बंद है। रंजीत छिपी निवासी मलयाखुर्द तलवंडी सलेम नकोदर जालंधर है। कस्बा निवासी बाबू खां और इकबाल फरार हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें