ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाल पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर में वांछित आरोपी को चौकी तिलपता क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गौरव (23) निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। जिसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। ब्यूरो