फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण व नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म-पुलिस ने पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाष शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनगवां। 15 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण कर व नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पिनगवां पुलिस ने पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर पांच के खिलाफ अपहरण करने, नशीला पदार्थ पिलाने और सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पिनगवां थाने के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक सरकारी स्कूल में बतौर चौकीदार कार्यरत है। दिनांक 13 अप्रैल को भी वह स्कूल पर ही था। उसकी पत्नी ने रात करीब 11 बजे फोन पर बताया कि बेटी घर पर नहीं है। परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर उन्होंने बेटी को तलाश किया तो करीब रात के दो बजे गांव के पास से गुजर रही नहर की पटरी पर उसकी बेटी बेहोश अवस्था में मिली। होश आने पर बेटी ने बताया कि जुनेद नाम का एक लड़का चार अन्य युवकों के साथ घर से हथियार के बल पर अपहरण कर नहर की पटरी पर ले आया। जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर सभी ने हथियार के बल पर दुष्कर्म किया। जब वह बेहोश हो गई तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सभी पांचों आरोपी नगीना थाने के गांव भादस के रहने वाले हैं। पिनगवां थाना प्रभारी ओमबीर ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पर पांच युवकों के खिलाफ अपहरण, नशीला पदार्थ पिलाने और दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें