ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी में गणगौर पूजा हुई। सोसाइटी के हरे कृष्ण हरे राम मंदिर में महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। इस मौके पर पूजा, मोनिका, नीतिका, रुचि, निधि, निधि जैन, नमिता, पूजा, ट्विंकल, अलका, आरती, सुचिता अग्रवाल और साधना आदि उपस्थित रहीं। सभी महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा की । ब्यूरो