कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 क्षेत्र में कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। पीड़ित की शिकायत पर शुक्रवार को सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, हादसा 5 मार्च की सुबह का है। पीड़ित भानू प्रताप के अनुसार, वह स्कूटी से मेट्रो स्टेशन की ओर जा रहा था, तभी सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन के नीचे पीछे से आ रही बलेनो कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और भानू प्रताप को भी चोटें आईं। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो