ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा-1 के गेट नंबर-3 के पास पानी की पाइप लाइन टूटने के कारण सड़क पर बहता
फोटो
गंगाजल की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, सड़क किनारे भर रहा पानी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर ईटा-1 के गेट नंबर-3 के पास गंगाजल की पाइपलाइन टूटी हुई है। पानी सड़क किनारे भर गया है। लगातार पानी निकलने से हजारों लीटर गंगाजल की बर्बादी हो रही है। लोगों ने प्राधिकरण से शिकायत की है। निवासी सुनील दत्ता ने बताया कि सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पाइपलाइन की जांच कराकर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।