ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एस एस्पायर सोसायटी में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परि
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ऐस एस्पायर सोसाइटी में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सोसाइटी के करीब 100 निवासियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में मदरलैंड अस्पताल के सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. दानिश, नर्सिंग कर्मी रेखा, प्रयोगशाला कर्मी अनुज, सहायक कर्मी अनिल और विपणन प्रबंधक शिवम मिश्रा समेत टीम के अन्य सदस्यों ने लोगों की जांच की। मौके पर विभिन्न स्वास्थ्य जांच कर उन्हें स्वस्थ रहने के लिए जरूरी सुझाव दिए। शिविर में लोगों के रक्तचाप, रक्त शर्करा और आंखों की जांच के साथ सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच के दौरान चिकित्सकों ने लोगों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक परामर्श दिया।