नोट- फोटो हैं।
-नोएडा प्राधिकरण की 35 एमएलडी गंगाजल पहुंचाने की परियोजना हुई पूरी, विधायक पंकज सिंह ने किया लोकार्पण
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। 7 एक्स सेक्टरों (74-79) व 116, 117 के लिए रविवार से 35 एमएलडी और गंगाजल देने की परियोजना शुरू हो गई। इसका लोकार्पण नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया। अभी तक इन सेक्टरों में 8-10 एमलएडी गंगाजल के अलावा नलकूप से भूजल निकाल कर पानी की सप्लाई हो रही थी। इस वजह से यहां के पानी में टीडीएस का स्तर बहुत ही बढ़ा रहता था।
अब यहां 40 एमएलडी गंगाजल पहुंचेगा और भू-गर्भ जल महज 20 प्रतिशत ही मिलाया जाएगा। इससे पानी का टीडीएस स्तर सुधरेगा। यहां बनी छोटी-बड़ी 30 सोसाइटी व सेक्टर-116, 117 के घरों की 2 लाख से ज्यादा आबादी को बढ़े टीडीएस से हो रही परेशानियों से राहत मिलेगी। प्राधिकरण ने रविवार से ही गंगाजल की सप्लाई पूरी क्षमता के साथ शुरू करने का दावा किया।
गंगाजल परियोजना में इस लाइन के लोकार्पण के मौके पर प्राधिकरण के जल विभाग की तरफ से 37.5 क्यूसेक परियोजना की जानकारी दी गई। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि यह लाइन गाजियाबाद से नोएडा के लिए बनकर तैयार हो गई है। गाजियाबाद से सीधे लाइन सेक्टर-118 के मास्टर यूजीआर (भूमिगत जलाशय) को जोड़ी गई है। यहां से सेक्टर-116 के यूजीआर को 40 एमएलडी गंगाजल 7 एक्स सेक्टरों को दिया जाएगा।
प्राधिकरण के जीएम आरपी सिंह ने बताया कि 7 एक्स सेक्टरों व सेक्टर-116, 117 में पानी की लाइन बिछाने पर नोएडा प्राधिकरण ने 2.47 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। सेक्टर-116 स्थित जलाशय में टैंक की क्षमता 5 एमएलडी है। ऐसे में यहां पर दिन में करीब आठ बार गंगाजल भेजा जाएगा। अभी तक सेवन एक्स सेक्टरों में सेक्टर-65 के यूजीआर से गंगाजल की सप्लाई की जा रही थी। यहां से भी 5-8 एमएलडी की सप्लाई वैकल्पिक तौर पर जारी रहेगी।
-
37.5 क्यूसेक योजना से पूरा गंगाजल अभी उपयोग में लाया जाना बाकी
शहर में 37.5 क्यूसेक की गंगाजल-2 परियोजना मार्च 2018 में शुरू हुई थी। करीब 304 करोड़ रुपये के लागत वाली इस परियोजना में आवास विकास परिषद गाजियाबाद की भी हिस्सेदारी है। काम जल निगम ने कराया है। नवंबर में यह परियोजना पूरी होने का दावा प्राधिकरण ने किया है लेकिन मिलने वाले कुल 90 एमएलडी गंगाजल अभी नोएडा नहीं ले पा रहा है। प्राधिकरण के जीएम आरपी सिंह ने बताया कि अब 35 एमएलडी सीधे 7 एक्स सेक्टरों को भेजा जाएगा। 8 एमएलडी सेक्टर-119 व 120 के लिए भेजा जा रहा है। बाकी गंगाजल का उपयोग दिसंबर से सेक्टर-143, 144, 145 समेत अन्य सेक्टर में सप्लाई के लिए किया जाएगा।