फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऑटो में बैठाकर लूटने वाले गैंग का खुलासा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनसान रास्तों पर ले जाकर मोबाइल और नकदी लूटते थे आरोपी
विज्ञापन

छिजारसी निवासी दानिश मलिक और चंदन शर्मा के रूप में हुई आरोपियों की पहचान
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने सवारियों को ऑटो में बैठाकर लूटने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार और किशोर को संरक्षण में लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूट का मोबाइल फोन, नकदी, घटना में इस्तेमाल किया गया ऑटो और अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह देर रात अकेले यात्रियों को सुनसान स्थान पर ले जाकर लूटपाट करता था।
नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मोबाइल, नकदी और अन्य कीमती सामान छीनने के बाद पीड़ित के मोबाइल से ऑनलाइन बैंकिंग और यूपीआई के जरिए रकम भी ट्रांसफर कर ली जाती थी। विरोध करने पर मारपीट और चाकू दिखाकर धमकाया जाता था। 25 जून को हुई वारदात से अहम सुराग मिले।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया पुलिस को बताया कि बरौला जाने के लिए वह ऑटो में बैठा था। कुछ देर बाद उसे सुनसान रास्ते पर ले जाकर लूट लिया गया। शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। मंगलवार को पुलिस ने बंद पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर छिजारसी निवासी दानिश मलिक और चंदन शर्मा को दबोच लिया। उनके साथ मौजूद किशोर को भी अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस का दावा है कि गिरोह दिल्ली-एनसीआर में 20 से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से मिला सुराग
आरोपी रात को बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन और मुख्य सड़कों के आसपास अकेले यात्रियों की तलाश करते थे। ऑटो में पहले से उनके साथी बैठे रहते थे, जिससे किसी को शक न हो। सवारी बैठाने के बाद ऑटो का रास्ता बदलकर सुनसान इलाके में ले जाया जाता था और लूटपाट की जाती थी। पीड़ितों के मोबाइल से डिजिटल भुगतान के विश्लेषण के बाद पुलिस ने संदिग्धों तक पहुंच बनाई। बरामद ऑटो का इस्तेमाल पहले की घटनाओं में भी होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। दोनों 10वीं तक पढ़े हैं। चंदन शर्मा के खिलाफ लूट, चोरी, अवैध हथियार रखने और गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दानिश मलिक पर भी लूट और चोरी से जुड़े मामले पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें