फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपियों को मुठभेड़ में लगी गोली

Wed, 20 Nov 2019 01:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : Grnoida
विज्ञापन

गुरुग्राम से कश्मीरी गेट दिल्ली के लिए कैब में सवार हुई मेरठ की एक युवती से दो चालकों ने सोमवार को चाकू और तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


आरोपी आईटी कंपनी में काम करने वाली पीड़िता को कश्मीरी गेट की बजाय यमुना एक्सप्रेसवे पर ले आए। जहां उन्होंने चूहड़पुर अंडरपास के पास वारदात को अंजाम दिया और बाद में परी चौक के पास उतारकर भाग गए।

पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता का डाक्टर परीक्षण कराया और आरोपियों की तलाश में जुट गई। मंगलवार रात पुलिस की चूहड़पुर अंडरपास के पास ही आरोपियों से मुठभेड़ हुई। इसमें आरोपी चालक मोंटू निवासी गांव हवेली जिला मैनपुरीऔर राजीव निवासी गांव नगला जलाल जिला इटावा पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर मूलरूप से मेरठ निवासी युवती ने बीटा-2 थाना पुलिस से शिकायत की थी कि वह गुरुग्राम से कश्मीरी गेट के लिए एक कैब में सवार हुई थी। कैब में बैठने के बाद वह ईयर फोन लगाकर गाने सुनने लगी। इसके बाद उसे रास्ते के बारे में ठीक जानकारी नहीं हुई और चालक उसे नोएडा एक्सप्रेसवे तक ले आया।

यहां आरोपी ने कॉल कर अपने एक साथी को बुलाया। आरोपी चाकू और तमंचे के बल पर उसे यमुना एक्सप्रेसवे स्थित चूहड़पुर अंडरपास पर ले गए। यहां आरोपियों ने हथियार के बल पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की और आरोपियों की तलाश में जुट गई। मंगलवार रात पुलिस अंडरपास के पास ही चेकिंग कर रही थी।

तभी पुलिस को वही कार दिखाई दी, जिसकी जानकारी पीड़िता ने दी थी। पुलिस ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस टीम पर फायर भी किया। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की। इसमें दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

दुष्कर्म के बाद कार में घुमाकर चार घंटे की अश्लीलता
बताया गया है कि पीड़िता सुबह साढ़े आठ बजे ऑनलाइन बुकिंग के बिना कैब में सवार हुई थी। आरोपी राजीव ने नोएडा एक्सप्रेसवे पर पहुंचकर अपने साथी चालक मोंटू को बुलाया था। आरोपी पीड़िता को लेकर लगभग साढ़े दस बजे चूहड़पुर अंडरपास पर पहुंच गए।
विज्ञापन


यहां आधे घंटे तक पीड़िता से सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद आरोपी पीड़िता को एक्सप्रेसवे पर लगभग चार घंटे तक घुमाते रहे और इस दौरान उससे अश्लीलता करते रहे। उन्होंने किसी से शिकायत करने पर धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी उसे परी चौक के पास उतारकर भाग गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें