स्वच्छता अभियान चलाकर मनाई गांधी जयंती
लखनऊ। शहीद पथ स्थित मानसरोवर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को गांधी जयंती के मौके पर सबरंग फाउंडेशन के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें नवरात्र के बाद पार्क में फैला कचरा हटाया गया। अभियान का उद्देश्य महात्मा गांधी के स्वच्छता और सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान सबरंग फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी के साथ ही दिव्य प्रकाश तिवारी, रितेश त्रिपाठी, अंकित, अमरेश त्रीपाठी, रानू, वीरेंद्र, शंभू, सीबी गुप्ता और नमन त्रिपाठी मौजूद रहे।