ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक टेक कल्चरल स्पोर्ट्स फेस्ट इनोविजन का शुभारंभ हुआ। संस्थान के निदेशक प्रो. विनय गुप्ता ने कहा कि टेकफेस्ट के दौरान किताबी के साथ साथ व्यावहारिक ज्ञान, प्रबंधन के गुण इन कार्यक्रमों से आसानी से सीखे जा सकते हैं। दो दिवसीय फेस्ट में 28 स्पर्धाओं में दिल्ली एनसीआर के विभिन्न संस्थानों के 1000 से अधिक छात्र शामिल हो रहे हैं। पहले दिन वाॅलीबाॅल मैच के फाइनल में गलगोटिया विश्वविद्यालय ने आईईसी कालेज को हरा दिया। टेबिल टेनिस में कृष्णा इस्टीट्यूट मोदीनगर के तरुण प्रथम रहे। कैरम में आईईसी के कार्तिक तिवारी प्रथम रहे। टेक क्विज में आई ई सी की टीम से यश एवं मान्या उपाध्याय प्रथम रहे। रोबो रेस में आईईसी के अंकित यादव प्रथम रहे। संस्थान के डीन एकेडमिक्स डा. बी शरण, सीएफओ अभिजीत कुमार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो