ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की मार्शल आर्ट खिलाड़ी चंचल भाटी ने पंजाब में आयोजित ऑल इंडिया इंटर विश्वविद्यालय चैंपियनशिप के पेनकैक सिलाट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। पंजाब के गोविंदगढ़ स्थित देश भगत विश्वविद्यालय में 14 से 17 मार्च तक ऑल आयोजित प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के गुलिस्तानपुर गांव निवासी चंचल भाटी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में एमडी विवि की फाइटर को पराजित किया। क्वार्टर फाइनल में पंजाब विवि की खिलाड़ी को मात दी। कोच अनुज चौधरी ने बताया कि पेनकैक सिलाट स्पर्धा में चंचल का इस वर्ष दूसरा पदक है।