ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे सेंचुरियन कप के लीग मुकाबले में ग्लैक्सी रेंजर्स ने एलीट फोर्स 11 को 46 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लैक्सी रेंजर्स ने नौ विकेट पर 166 रन बनाए। राहुल ने 49 रन की अहम पारी खेली। एलीट फोर्स 11 की ओर से शिवांक ने तीन और विशाल ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एलीट फोर्स 11 की टीम नौ विकेट पर 120 रन ही बना सकी। अमित सिंह ने तीन विकेट लेकर जीत में अहम योगदान दिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।