यमुना सिटी (संवाद)। जेवर क्षेत्र के रन्हेरा गांव में गृह क्लेश के चलते एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि महिला ने पारिवारिक विवाद के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। जानकारी होने पर परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। स्थिति में सुधार न होने की वजह से महिला की बुधवार को मौत हो गई। महिला की शादी बीस साल पहले हुई थी। परिवार में पति समेत दो बेटे और एक बेटी है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कुछ दिनों से महिला परेशान थी। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया मामले में परिवार की ओर से कोई शिकायती पत्र नहीं दिया गया है।