फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सजने लगे गजानन

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। गणेश चतुर्थी नजदीक आते ही कस्बे में उत्सव का माहौल बनने लगा है। बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। मूर्तिकार इन दिनों भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। अरविंद शर्मा, धीरेंद्र गर्ग और विनीत सिंघल ने बताया कि बाजारों में जगह-जगह भक्त अपनी पसंद की मूर्तियां देखने और उनकी बुकिंग करने के लिए पहुंच रहे हैं। कस्बे में 14 सितंबर से गणेश चतुर्थी की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में अभी भले ही एक सप्ताह बाकी हो, लेकिन कस्बावासियों ने गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभिन्न सोसाइटियां और संस्थाएं गणेश चतुर्थी को धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें