फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गेल इंडिया और डाक विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
डाकखाने में चलाया स्वच्छता पखवाड़ा.
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। गेल इंडिया और डाक विभाग की ओर से शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़े के तहत सेक्टर-16 स्थित डाकघर परिसर और आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। दोनों विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कर्मचारियों ने कूड़ा-कचरा हटाकर नियमित सफाई का संदेश दिया। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र के प्रमुख अजय जैन ने कर्मचारियों के साथ पौधे लगाए। अभियान के माध्यम से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। डाक विभाग ने आगे भी ऐसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें