ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) के जैव प्रौद्योगिकी विद्यालय में 11वां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की थीम ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ रही। कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों का आधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों से अध्ययन और प्रमाणन जरूरी है। अधिष्ठाता प्रो. एस. धनलक्ष्मी ने आयुर्वेद की ‘अग्नि’ अवधारणा और आंतों के सूक्ष्मजीव समुदाय से जुड़े आधुनिक शोध के संभावित संबंधों पर चर्चा की। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डॉ. शालिनी राय ने प्रमाण आधारित आयुर्वेदिक चिकित्सा की प्रासंगिकता बताई। डॉ. पी. शिफा शेट्टी ने आयुर्वेद और जैव प्रौद्योगिकी के समन्वय की संभावनाओं पर विचार रखे। ब्यूरो