ग्रेनो वेस्ट स्थित फ्यूजन होम्स सोसाइटी की मार्किट के सामने खुला पड़ा नाला। स्रोत निवासी
-बदबू के साथ टूटी बाउंड्रीवाल से हादसे का खतरा, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित फ्यूजन होम्स सोसाइटी की मार्केट के सामने खुले नाले से निवासी परेशान हैं। नाला खुला होने के कारण आसपास लगातार बदबू बनी रहती है। वहीं, मार्केट की तरफ नाले की बाउंड्रीवाल टूटने से हादसे का खतरा भी बना हुआ है।
निवासी अनुभव दुबे ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग से नाला ढकने और टूटी बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराने की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि नाले का एक हिस्सा मार्केट की तरफ है। बाउंड्रीवाल टूटने से वहां से गुजरने वाले लोगों के नाले में गिरने का खतरा रहता है। बदबू से मार्केट आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। निवासियों ने नाला जल्द ढकने, बाउंड्रीवाल की मरम्मत और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।