फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के पास बिजली की लाइन डालने से रोष

विज्ञापन
स्कूल के पास लगा बिजली का खंभा - फोटो : Mewat
विज्ञापन
पुन्हाना। गांव शिकरावा के मौजा विला खां में स्कूल के पास और आबादी के नजदीक 33 केवी की लाइन डालने से ग्रामीणों में बिजली निगम के प्रति रोष है। इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को शिकायत भेजी है। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि ले आउट प्लान हटकर बिजली की लाइन डाली गई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव शिकरावा निवासी मकसूद खान ने बताया कि बिजली निगम 33 केवी पावर हाउस से गुलालता गांव तक लाइन बिछा रहा है। विभाग के अधिकारी तार और खंभे ले आउट प्लान से हटकर रिहायशी क्षेत्र से निकाल रहे हैं। उन्होंने जब इस बारे में विभाग के अधिकारियों से शिकायत की तो ठेकेदार मौजा बिलखा के खेतों और स्कूल के पास से जबरन लाइन निकालने की कोशिश कर रहे हैं। काफी बिजली के खंभे भी लगा दिए हैं। जबकि बिजली लाइन बिछाने का प्लान भादस शिकरावा रोड के साथ है। गांव बारा बाजीदपुर तक बिजली लाइन बिछ भी गई है। लेकिन, अब मौजा विला खां में स्कूल के पास और आबादी के नजदीक बिजली की लाइन डाल रहे हैं। इस लाइन से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही जान-माल का खतरा भी बना रहेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर मांग की गई है कि गैरकानूनी तरीके से रिहायशी इलाके में बिछाई जा रही बिजली लाइन को रुकवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें