फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आपदा पीड़ितों के लिए जुटाई धनराश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नेपाल में आई आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए रोटरी क्लब ग्रीन ने पहल की है। क्लब के सदस्यों ने राहत अभियान चलाकर तीन लाख एक हजार रुपये की धनराशि जुटाई। इसका चेक रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3012 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अमित गुप्ता को सौंपा गया। क्लब ट्रेनर सौरभ बंसल ने बताया कि नेपाल में आपदा के बाद प्रभावित लोगों की सहायता के लिए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की ओर से राहत कोष जुटाने का अभियान शुरू किया गया था। रक्षाबंधन के दिन चलाए गए अभियान में तीन लाख रुपये जुटा लिए। अध्यक्ष निखिल गर्ग ने कहा कि रोटरी की भावना स्वयं से पहले सेवा को आगे बढ़ाते हुए सदस्यों ने जरूरतमंदों की मदद के लिए सहयोग किया है। इस अवसर पर विनोद कसाना, डॉ. केके शर्मा, अतुल जैन, ऋषि अग्रवाल, एमपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें