फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध फल मंडी में चले लाठी-डंडे, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित जीटी रोड़ पर अवैध रूप से लगने वाली फल मंडी में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। शनिवार की सुबह आढ़ती नसीर व फुटकर दुकानदार शफीक के बीच विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसका कारण शफीक का दूसरे आढ़ती से फल खरीदना था। मारपीट के दाैरान दोनों ओर से खूब लाठी-डंडे चले। करीब आधे घंटे तक सड़क पर तांडव मचा रहा, जिससे गाड़ियां रुक गईं और जाम लग गया। इस दाैरान नसीर, सफीक, आसिफ समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता का कहना है कि कई बार वहां से अवैध कब्जा हटाया गया है। कई बार पुलिस से शिकायत भी की गई है, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें