फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 3.70 लाख रुपये लेकर मुकरा प्रेमी, फंदे से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- न शादी का वादा निभाया, न रुपये लौटाए… युवती की मौत के मामले में प्रेमी गिरफ्तार
विज्ञापन

- मामूरा में किराये के कमरे में मिला शव, मौके से सुसाइड नोट बरामद भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। फेज-3 थाना क्षेत्र के मामूरा गांव में सोमवार शाम किराये के कमरे में एक युवती का शव लटकता मिला। परिजनों का आरोप है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से 3.70 लाख रुपये लिए थे। बाद में शादी से इंकार करने और रुपये वापस नहीं करने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। युवती के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। मंगलवार को दिल्ली से आरोपी साहिल को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी सिमरनजीत कौर कपूर मामूरा गांव में किराये के कमरे में रहती थीं और एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। वह रोजाना अपनी मां से फोन पर बात करती थीं। सोमवार शाम करीब सात बजे मां ने फोन किया, लेकिन सिमरनजीत ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद देर रात करीब 12 बजे उसका भाई इंदरप्रीत सिंह कपूर कमरे पर पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर बहन का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक मृतका का क्रेडिट कार्ड का करता था इस्तेमाल : मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। कमरे से दो मोबाइल फोन और एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट में सिमरनजीत ने साहिल नाम के युवक को 3.70 लाख रुपये उधार देने और इसके बावजूद परेशान किए जाने का जिक्र किया है। उसने युवक से रुपये वापस दिलाने की मांग भी की है। परिजनों का आरोप है कि सिमरनजीत और साहिल के बीच प्रेम संबंध थे। युवक ने उससे शादी कर साथ रहने का वादा किया था, लेकिन बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। परिजनों के मुताबिक, युवती युवक पर भरोसा करके उसे रुपये देती रही। इसके अलावा युवक ने उसके क्रेडिट कार्ड से भी खरीदारी की थी। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें