फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर
विज्ञापन

(संवाद)।
उस्मानपुर गांव में नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके परिवार पर रंजिशन जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर दनकौर पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी जब किसी काम से घर से बाहर जाती थी, तो पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। परिवार ने इस संबंध में आरोपियों के परिजनों से शिकायत कर विरोध जताया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर 24 सितंबर की रात आरोपियों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर हमला कर दिया। हमले में परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी सरफराज, इब्राहिम, सलमान उर्फ जुल्फी और सरताज उर्फ मतीरा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें