फोटो
नोएडा (संवाद)। मुरादाबाद में आयोजित चौथे यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में गौतमबुद्धनगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गर्व सिंघला ने यूथ बॉयज अंडर-19 और जूनियर बॉयज अंडर-17 में खिताब जीतकर दोहरी सफलता हासिल की। अंडर-19 फाइनल में उन्होंने गाजियाबाद के अर्नव पंवार को 11-8, 11-9, 12-10 से हराया। अंडर-17 में प्रयागराज के आर्यन कुमार को 4-11, 11-3, 11-6, 11-6 से मात दी। यूथ गर्ल्स अंडर-19 में समृद्धि शर्मा उपविजेता रहीं। आयुषी सिंघल महिला और यूथ गर्ल्स अंडर-19 में सेमीफाइनल तक पहुंचीं। हॉप्स अंडर-11 में हरसाहज सिंह मोहल और कैडेट अंडर-13 में आर्यवीर बोरा भी सेमीफाइनल तक पहुंचे। जूनियर बॉयज में मनीत भट्ट, सब-जूनियर गर्ल्स में श्रेया कुकरेती तथा हॉप्स गर्ल्स में आरुही ठाकुर और रिसिका मेहर क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे।