यमुना सिटी। यमुना एक्सप्रेसवे पर बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों में युवकों की हुड़दंगबाजी सामने आई है। आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में युवकों ने तेज रफ्तार में स्टंटबाजी की। इस दौरान उन्होंने अपनी जान के साथ अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में डाली। घटना का वीडियो सोमवार दोपहर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो जेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे का बताया जा रहा है। वीडियो में कई गाड़ियां बिना नंबर प्लेट के दौड़ती दिखाई दे रही हैं। युवकों की इस हरकत को लेकर लोगों में नाराजगी है। एक्स पर वीडियो को पुनः साझा किया जा रहा है। उपयोगकर्ता पुलिस का उल्लेख करते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि ऐसे स्टंट से बड़ा हादसा हो सकता है।