ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र में मेला देखने गए एक व्यक्ति की कार चोर उड़ा ले गए। पुलिस ने रविवार को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। वेव सिटी निवासी जोगेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 20 अक्तूबर की शाम इकोटेक-12 में एक मूर्ति के पास लगे मेले को देखने आए थे। उन्होंने अपनी ब्रेजा कार को गैलेक्सी वेगा गोल चक्कर के पास वीर हनुमान द्वार के नजदीक खड़ा किया था। रात करीब 8 बजे वह कार खड़ी कर गए थे। साढ़े नौ बजे लौटे तो कार वहां नहीं मिली। वहीं कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।