फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ई-लॉटरी से 30 शराब दुकानों का आवंटन, 28 करोड़ का राजस्व प्राप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-लॉटरी से 30 शराब दुकानों का आवंटन, 28 करोड़ का राजस्व प्राप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर में आबकारी नीति 2026-27 के तहत देशी मदिरा, मॉडल शॉप और कंपोजिट श्रेणी की 30 दुकानों का ई-लॉटरी से ऑनलाइन आवंटन किया गया। विभाग को करीब 28 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। ई-लॉटरी के दौरान आवेदकों के लिए पूरी प्रक्रिया का लाइव प्रसारण किया गया।
विज्ञापन

देशी मदिरा की 24 दुकान, मॉडल शॉप की 4 दुकानें और कंपोजिट की 2 दुकानें समेत 30 दुकानों का आवंटन किया। जिला स्तरीय चयन समिति की देखरेख में ई-लॉटरी से ऑनलाइन आवंटन किया। पूरी प्रक्रिया का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सभागार और परिसर में सीधा प्रसारण किया गया। जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि देशी मदिरा की 24 दुकानों के लिए 3,535 आवेदन आए थे। कंपोजिट मदिरा की 2 दुकानों के लिए 507 और मॉडल शॉप की 4 दुकानों के लिए 5 आवेदन मिले। इनके लिए कुल 4,047 आवेदन प्राप्त हुए। इन आवेदनों से विभाग को लगभग 28 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मंगलेश दुबे, जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार, सहायक आबकारी आयुक्त समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें