फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: लोहे के एंगल चुराने वाले आरोपी गिरफ्तार, चाकू, स्कूटी और ऑटो भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसरख पुलिस ने आरोपियों को एटीएस गोलचक्कर के पास से पकड़ा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने गुरुवार रात सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी चोरी और छिनैती की वारदात में शामिल थे। गिरोह में चार नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से 15 लोहे के गार्टर/एंगल बरामद किए हैं। दो नाजायज चाकू, एक स्कूटी, एक ऑटो और सात मोबाइल भी मिले हैं। शिवम एन्क्लेव निवासी शैलेश शर्मा ने चोरी की तहरीर दी थी। उनकी जनरेटर फैक्टरी से 29 अक्तूबर की रात सामान चोरी हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को एटीएस गोलचक्कर के पास से पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में इस्लाम (21) निवासी बरेली, आस मोहम्मद (19) निवासी संभल और अर्जुन शर्मा (19) निवासी फिरोजाबाद शामिल हैं। ये तीनों डैरीन इकोटेक-3 में किराए पर रहते थे। चार बाल अपचारी भी पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने जनरेटर फैक्टरी से लोहे का सामान चुराने की बात कबूली है। उन्होंने जनरेटर के स्टैंड को काटकर छोटे टुकड़े किए थे। कुछ सामान बेचकर पैसे खर्च कर दिए गए थे, बाकी गाजियाबाद में बेचने की तैयारी थी। आरोपी योजना बनाकर चोरी करते थे और राहगीरों से मोबाइल-चेन भी छीनते थे। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें