फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कंपनी के बाहर से कर्मचारी की बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-16 स्थित एक निजी कंपनी के बाहर खड़ी कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की शिकायत पर फेज-1 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिसरख के सेक्टर-1 निवासी कुलदीप कुमार सेक्टर-16 स्थित माउंट टैलेंट कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 12 अक्टूबर को वह सुबह करीब 11 बजे अपनी बाइक से ड्यूटी पर पहुंचे थे। बाइक कंपनी के बाहर खड़ी कर वह अंदर चले गए। रात करीब आठ बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद बाहर आए तो बाइक नहीं मिली। थाना प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें