ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर टी प्वाइंट पर ऑटो की अव्यवस्थित पार्किंग से लगा लंबा जाम।संवाद
फोटो-
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर टी-प्वाइंट के पास ऑटो की अव्यवस्थित पार्किंग से राहगीरों को परेशानी हो रही है। सुबह के समय सड़क पर वाहनों की कतार लगने से लंबा जाम लग जाता है। इससे नौकरी और जरूरी काम पर जाने वाले लोगों को देरी होती है। राहगीर अभिनय शर्मा ने बताया कि वह रोज जाम में फंसते हैं, जिससे समय बर्बाद होता है। लोगों ने अधिकारियों से अव्यवस्थित पार्किंग पर रोक लगाकर यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।