फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सोसाइटी में युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन

- 27 वर्षीय युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, घटनास्थल से नहीं मिला सुसाइड नोट**
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-134 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में शुक्रवार को एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर एक्सप्रेसवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान 27 वर्षीय कनुप्रिया कृष्णिया के रूप में हुई है। वह मूलरूप से उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर की रहने वाली थी। वर्तमान में वह सेक्टर-134 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसाइटी के टावर केएम-33 में रह रही थी। युवती एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। शुक्रवार को युवती के आत्महत्या करने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एडीसीपी अभय मिश्रा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें