फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कोर्ट के आदेश पर 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-दादरी कोतवाली पुलिस ने एक कंपनी के मालिक ने सहयोगी पर लगाया आरोप
विज्ञापन

दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक कंपनी के मालिक की शिकायत पर सहयोगी के खिलाफ 50 लाख की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि ग्लोबल इंस्पेक्शन सर्विसेज फर्म में पार्टनरशिप के रूप में 50 लाख रुपये का गबन किया गया है। पुलिस ने एक पार्टनर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के संजय नगर निवासी राहुल शर्मा ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि सेक्टर म्यू के पास स्थित घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी सुनील वर्मा के साथ ग्लोबल इंस्पेक्शन सर्विसेज फर्म को पार्टनरशिप में 30 मार्च, 2021 को बनाया गया। जो टेस्टिंग इंस्पेक्शन सर्विसेज और कंसल्टेंसी सर्विस का कार्य करती है। दोनों पार्टनर बराबर के हिस्सेदार हैं। आरोप है कि पीड़ित राहुल शर्मा की जानकारी के बिना एकाउंट में हेराफेरी व जालसाजी करके फर्म के खाते से लगभग 50 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने जानकारी की तो आरोपी ने आयकर के कागजात में वार्षिक आय लगभग पांच लाख रुपये दिखाई। पीड़ित ने धनराशि वापस मांगी तो झांसा देने लगा। जब उन्होंने सख्ती से पैसे लौटाने को कहा तो गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने मदद नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी सुनील वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें