फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पत्नी व ससुराल पक्ष पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर बताई प्रताड़ना की कहानी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में किराये पर रह रहे एक इलेक्ट्रिशियन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर अवैध संबंधों व पैसों के दबाव को लेकर प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर शुरू कर दी है।
बुलंदशहर निवासी ब्रजेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके छोटे भाई पुष्पेन्द्र की शादी करीब 11 माह पूर्व बुलंदशहर निवासी एक युवती के साथ हुई थी। पुष्पेन्द्र अपनी पत्नी के साथ ग्रेटर नोएडा स्थित अंसल गोल्फ लिंक क्षेत्र में परी चौक के पास किराये के मकान में रह रहा था। वह एक निजी बैंक्वेट हॉल में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दंपति के बीच विवाद शुरू हो गया था। पूछने पर पुष्पेन्द्र ने परिजनों को बताया था कि उसकी पत्नी के बुलंदशहर निवासी अपने जीजा देवेन्द्र निवासी बुलंदशहर से अवैध संबंध हैं। जिसके चलते उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पत्नी, साडू देवेंद्र, सुधीर व अन्य परिजनों द्वारा शादी में खर्च और अन्य मांगों को लेकर लगातार पैसों का दबाव बनाया जा रहा था। पैसे न देने पर गाली-गलौज और आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कही गई। परिजनों के अनुसार 16 फरवरी को दोपहर उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किया, जिसमें कथित रूप से पत्नी व ससुराल पक्ष को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना उसके साथ काम करने वाले एक युवक ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। अंतिम संस्कार में व्यस्त रहने के कारण परिजन तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें