फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दो कारोबारी भाइयों को बंधक बनाकर 4.62 करोड़ रुपये के चेक लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
दो कारोबारी भाइयों को बंधक बनाकर 4.62 करोड़ रुपये के चेक लिए
विज्ञापन

- थाने के बाहर से ले जाने का आरोप, फेज थ्री थाने में मुकदमा दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रहने वाले दो कारोबारी भाइयों को होटल में बंधक बनाकर 4.62 करोड़ रुपये के चेक साइन कराकर ले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि थाने के बाहर से आरोपी अपने साथ ले गए। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली फेज थ्री में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले अविचंद और विजित कारोबारी हैं और दोनों भाई हैं। दोनों का दिल्ली के रहने वाले प्रवीण व आकाश से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। इस कारण दोनों भाई परेशान थे और 13 मई को दोनों भाई इस विवाद को लेकर शिकायत करने कोतवाली फेज थ्री पहुंचे थे। आरोप है कि दोनों भाई थाने से जैसे बाहर निकले कि प्रवीण, आकाश व तीन लोगों ने दोनों भाई को रोक लिया। उनके हाथ से गाड़ी की चाबी भी छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने दोनों भाइयों को जबरन कार में बैठाकर सेक्टर 74 नार्थआइ टावर के पास ले गए। विजित के मोबाइल से ही टावर के होटल में दो कमरे बुक कराए। वहां पर दोनों भाइयों को बंद कर जबरन 4.62 करोड़ के तीन चेक भरवाकर ले लिए। ये चेक पीडि़त की कंपनी के नाम थे। इस कारण इस चेक पर उनकी पत्नी की बिजनेस पार्टनर का भी हस्ताक्षर होना जरूरी था। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उनकी पत्नी को फोन कर धमकाया और उनकी पत्नी अपनी बिजनेस पार्टनर को लेकर आई। इस दौरान धमकी दी गई कि अगर पुलिस को इस बारे में जानकारी दी तो जान से मार देंगे। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे का कहना है कि इस मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें