फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार और ऑटो की टक्कर में पांच लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर (संवाद)। जट्टारी रोड पर शनिवार को एक कार और ऑटो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान रामपुर, बुलंदशहर निवासी नरेश और शेर सिंह, महमूदपुर, बुलंदशहर निवासी ईश्वरी प्रसाद, चंद्रभान और शीशपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया, जिससे यातायात सुचारु हो सका। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें