ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्राधिकरण की अनदेखी से तंग आकर निराला एस्टेट, नियोटाउन, ला रेजिडेंशिया और स्प्रिंग मीडोज के निवासियों ने सफाई कर पौधरोपरण किया। रविवार को ग्रेनो निवासी शशि भूषण ने बताया कि निराला एस्टेट से मेफेयर मार्केट तक सड़क के दोनों ओर सफाई कर 215 इमारती और 920 फूलों वाले कुल 1135 पौधे लगाए गए। इस अभियान में बुजुर्ग, महिलाओं और बच्चों ने झाड़ू-फावड़ा लेकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निवासियों ने कहा कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते। निवासियों ने तय किया है कि गांधी जयंती से हर महीने सफाई और पौधारोपण अभियान चलाने का फैसला लिया है।