फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में आठ बॉक्सर दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ में 1 से 5 अप्रैल तक होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। हापुड़ में यूथ अंडर-19 कैटेगरी में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बुधवार को जिला स्तरीय ट्रायल हुए। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले आठ ब़ॉक्सरों का चयन प्रदेशीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव प्रवेश बैसोया ने बताया कि ट्रायल में विभिन्न भार वर्ग में 25 से अधिक बॉक्सर शामिल हुए। इनमें बालक वर्ग के 47-50 किग्रा भार वर्ग में राज, 50-55 किग्रा में मौरिस श्रीवास्तव, 55-60 किग्रा में आयुष सिंह, 60-65 किग्रा में कुलदीप ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, बालिका वर्ग में 45-48 किग्रा में अंबिका सिंह, 51-54 किग्रा में प्रिया, 54-57 किग्रा में रिया, 75-80 किग्रा में अवनी का चयन प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं। प्रतियोगिता का आयोजन कोच प्रमोद कुमार, एनआईएस कोच सोनम व ज्योति नागर की देखरेख में संपन्न हुआ। चुने गए आठों खिलाड़ी हापुड़ के श्रीमूलचंद त्यागी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 1 से 5 अप्रैल तक होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें