दादरी । बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुरयाई गांव रोड पर प्रतिबंधित पटाखे बेचने के मामले में पुलिस ने एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पटाखे बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुरयाई गांव को जाने वाले रास्ते पर विश्नूली गांव निवासी विष्णु शर्मा की दुकान है। वह दुकान पर अवैध पटाखे बेच रहे थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दुकान पर छापा मारा। छापे के दौरान एक प्लास्टिक का कट्टा वह दो कार्टून बड़े भरे हुए पटाखे के मिल गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संवाद