नोएडा(संवाद)। सेक्टर-53 स्थित कार्यालय पर क्षत्रिय करणी सेना की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत के नेतृत्व में 8 मार्च 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित यूजीसी रोलबैक महाआंदोलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। जनसंपर्क अभियान तेज करने, जिलों में आमंत्रण व ज्ञापन यात्रा चलाने तथा सोशल आउटरीच बढ़ाने पर सहमति बनी। बैठक में नोएडा महानगर अध्यक्ष संग्राम सिंह चौहान, मानव अध्यक्ष विपिन सिंह सूर्यवंशी, प्रदेश प्रवक्ता अभिनव चौहान सहित सचिन, विशाल चौहान, सूरज परिहार, आशीष चौहान, अंकित चौहान और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठन ने बताया कि जल्द ही छात्र-शिक्षक संवाद और जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।