फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क हादसे में मामा-भांजी की मौत में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर बाइपास पर बाइक पर बहन और भांजी को लेकर जाते समय अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई थी। टक्कर होने पर बाइक चालक और उसकी भांजी की मौत हो गई तथा बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तीन दिन के बाद कोतवाली में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी रफीक परिवार के साथ रहते हैं। गुलावठी निवासी शहजाद उनके दामाद 20 मई को सिकंदराबाद से गाजियाबाद जाने के लिए अपने मामा की लड़की इल्मा और उसकी बेटी इनाया को बाइक पर लेकर जा रहे थे। जब कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर बाईपास पर रेलवे लाइन पुल के समीप पहुंचे तो अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई थी। टक्कर होने पर दामाद बाइक चालक शहजाद व भांजी इनाया की मौत हो गई थी। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें